फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से सेवानिवृत फौजी की मौत....

विज्ञापन
मोहम्मदी सीएचसी में रिटायर्ड फौजी की मौत सुनकर पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गोला-मोहम्मदी मार्ग पर सेवानिवृत्त फौजी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा (65) बाइक से गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शाहजहांपुर स्थित कैंटीन से आवश्यक सामान खरीद कर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह साहबगंज जंगल के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर एसआई मनीष पाठक ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर अपने निजी वाहन से घायल को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने आई कार्ड से जानकारी हासिल कर उनके घर पर दी। घर वाले सीएचसी पर पहुंचे तो शव देखते ही चीखपुकार मच गई। परिजन ने बताया कि वह वर्ष 2015 में फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी मंजू वर्मा, पुत्र रवि वर्मा, विशाल और पुत्री सुगंधा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
00000000000000
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल
सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी रमेश कुमार (30) मां सुशीला देवी (60) को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार देर शाम वापस घर जा रहा थ। पलिया हाइवे स्थित बसही गांव के पास ढाबा के सामने लखीमपुर की तरफ जा रही पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें