फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बसों में शुरू हुई वाईफाई की सुविधा

Sat, 03 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
सफर के दौरान यात्रियों को मिलेगा इसका लाभ
विज्ञापन

लखीमपुर दिल्ली के बीच चल रहीं चार एसी बसें
परिवहन निगम ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए एसी बसों में यात्रियों के लिए वाईफाई सुविधा की शुरुआत कर दी है, वह भी बिल्कुल फ्री में। अब तक एसी बस से यात्रा करने वालों को सिर्फ पानी की बोतल ही फ्री में मुहैया करायी जाती थी।
विज्ञापन

एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि परिवहन निगम ने लखीमपुर डिपो की चार एसी बसों में वाई फाई की सुविधा उपलब्ध करा दी है, जिससे इन बसों से गोला, शाहजहांपुर, बरेेली और दिल्ली तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को फ्री में वाई फाई की सुविधा मिल सकेगी उन्होंने बताया कि इससे पहले एसी बस से यात्रा करने वालों को मुफ्त में पानी की बोतल ही मुहैया कराई जाती थी। एआरएम ने बताया कि लखीमपुर डिपो में चार एसी बसें हैं, जिसमें से रोजाना दो बसों को लखीमपुर और दिल्ली के बीच आना जाना होता है। उन्होंने बताया कि निगम अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, जिससे यात्रियों का सफर आसान बन सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें