फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बाधिर स्कूल में मनाया गया विश्व विकलांग दिवस

Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
school - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

आदर्श मूक बाधिर विद्यालय में शनिवार को विश्व विकलांग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान मूक बाधिर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

विश्व विकलांग दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र को माला पहनाकर और दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, भांगड़ा, नागिन डांस पेश किया, जिसमें सुचित्रा चौधरी, विशाल जायसवाल, सैफ अली, आदित्य कश्यप, विमल कुमार ने हिस्सा लिया। वहीं ऊंची कूद, लंबी कूद में विमल कुमार प्रथम एवं आशिक अली द्वितीय रहे। रस्साकशी में श्रृद्धा जायसवाल एवं स्वाति जायसवाल की टीम विजेता रही। कुश्ती में आशिक अली और सैफ अली बराबरी पर रहे। समारोह में मुख्य अतिथि ने छात्रों को छात्रवृत्ति की 27 चेेक देकर विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ तीन छात्रों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि अनिल शुक्ला ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी काफी प्रतिभावान होते हैं, जरूरत होती है तो सिर्फ इनकी प्रतिभा पहचाने और उसे आगे लाने की, इसलिए सभी अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और प्रतिभाओं को निखारने में उनकी मदद करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामदुलारे वर्मा, इशरत अली, उमेश मिश्रा, जीशान अंसारी, ज्वाला प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें