फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ससुराल जाते समय बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा

Sun, 27 Sep 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फाइल फोटो- विपिन।
विज्ञापन
बांकेगंज। ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को रविवार दोपहर अलीगंज-गोला मार्ग पर किसान भट्ठे के पास अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मैलानी थाना क्षेत्र के ढ़ाका गांव निवासी राम स्वरूप के पुत्र विपिन (27) गंभीर घायल हो गए। पुलिस उन्हें गोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विपिन बाइक से अपनी ससुराल थाना गोला क्षेत्र के नाथूपुर गांव जा रहे थे। किसान भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें