फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी के बीच दुधवा में दिखा अद्भुत नजारा

Thu, 28 May 2026 10:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा  में गर्मी से बचने के लिए वाटर होल के पानी में अटखेलियां करता बाघ का कुनबा। स्रोत: सोशल म
विज्ञापन
पलियाकलां। झुलसाती और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से इंसानों के साथ-साथ जंगलों में वन्यजीव भी बेहाल हैं। दुधवा नेशनल पार्क से एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सफारी पर निकले पर्यटक और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह पल यादगार हो गया।
विज्ञापन

पार्क के एक वाटर होल में एक या दो नहीं बल्कि कई बाघ एक साथ पानी के अंदर ठंडी फुहारों का आनंद लेते और आपस में अठखेलियां करते हुए कैमरे में कैद हुए। आमतौर पर बाघ अकेले रहना पसंद करते हैं, लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पूरा कुनबा भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पानी का सहारा ले रहा है। वीडियो में बाघ एक-दूसरे के साथ दोस्ताना अंदाज में पानी उछालते और मस्ती करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व में हाल के वर्षों में बढ़े संरक्षण प्रयासों के कारण बाघों की संख्या में सुखद इजाफा हुआ है और यह वीडियो उसी समृद्ध जैव विविधता की एक खूबसूरत बानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें