बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में एक महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर एक व्यक्ति ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर पास में बकरियां चरा रहीं अन्य महिलाएं आ गईं। इसके बाद लिफ्ट देने वाला मौके से भाग गया।
महिला ने बताया कि बुधवार शाम को वह बस्तौला तिराहे पर बस से उतरकर क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके जा रही थी। बस्तौला तिराहे पर बस से उतरकर एक ऑटो में बैठ गई। इसी दौरान एक अपरिचित व्यक्ति उसके पास आया और बोला आपको कहां जाना है। उसने अपने भाई का नाम बताया तो आरोपी ने कहा वह मेरा भाई है, मैं वहां छोड़ दूंगा।
विश्वास में आकर वह उसकी बाइक पर बैठ गई। उसने बाइक नहर मार्ग पर मोड़ दी। यह देख महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने बाइक रोककर उसका मुंह दबा दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ाेस में बकरी ले जा रहीं महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद