फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घरेलू कलह में महिला ने शारदा में लगाई छलांग

विज्ञापन
शारदा बैराज में कूदी महिला को निकालते गोताखोर। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
धौरहरा। घरेलू समस्याओं से परेशान एक महिला ने बृहस्पतिवार की दोपहर शारदा बैराज से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी जान बचा ली गई।
विज्ञापन

शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे शिवकुमारी (45) पत्नी रामकिशोर चौहान निवासी ग्राम लोधन पुरवा मजरा लोहरीपुर थाना धौरहरा ने शारदा बैराज से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल गोताखोरों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला घरेलू विवाद से परेशान थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचना दी गई। समय रहते कार्रवाई से महिला की जान बच गई। महिला को प्राथमिक उपचार दिलाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें