आग से जलती वैन। स्रोत: सोशल मीडिया
मितौली। क्षेत्र के कस्ता पुराने चौराहे पर मंगलवार को खड़ी एक वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वैन जलकर राख हो गई।
कस्ता निवासी नफीस रिश्तेदारी में हुई मौत की सूचना पर परिजनों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी वैन में अचानक आग लग गई। सूचना पर कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा बच गया। हालांकि, वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संवाद