फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोचिंग जा रही छात्रा से मनचले ने की छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग जा रही छात्रा को मनचले ने बुरी नीयत से दबोच लिया। जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद पुलिस के एंटी-रोमियो दल की सक्रियता पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक, घटना 14 दिसंबर की है। वह अपने गांव से लगुचा कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। कोचिंग जाते समय एक युवक उससे छेड़खानी करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर युवक ने गालियां देते हुए बुरी नीयत से खींच लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी आशीष वर्मा निवासी इकबालपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें