फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टॉफी दिलाने के बहाने सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फूफा हिरासत में

Wed, 03 Jun 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय व्यक्ति पर सात साल की भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का फूफा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया हैै।
विज्ञापन


आरोपी मंगलवार की शाम मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया। बच्ची को कस्बे की एक शराब भट्ठी के पीछे झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर जब आस-पास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची मासूम ने परिजनों से पूरी बात बताई। लहूलुहान हालत में मासूम को देखकर परिजन मोहम्मदी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फूफा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें