फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार से टक्कर मारने के मामले में प्रधानाध्यापक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर गांव कसावल के पास युवक को कार से टक्कर मारने के मामले में एक प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीती सात जुलाई को गांव कसावल के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहा युवक कार की टक्कर से घायल हो गया था। लोगों ने कार का पीछा किया और सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ स्थित संविलयन स्कूल पहुंचे तो पता चला कि टक्कर मारने वाली कार स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रतीक की है।
घायल युवक सारुन निवासी मिर्जागंज थाना निघासन का आरोप है कि उसने और उसके साथियों ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने धमकी दी थी कि हट जाओ नहीं तो तुम दोनों को यहीं कुचलकर मार देंगे। पढ़ुआ थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि आरोप कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें