फरधान। गेहूं पिसाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवक तेज आंधी-बारिश के चलते किसी बाइक की चपेट में आ गया था।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोरैया निवासी संदीप (40) बुधवार की शाम साइकिल से ढसरापुर चौराहे स्थित एक आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गया था। वह घर लौट रहा था कि इसी दौरान किसी बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घायल संदीप की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक का इलाज किया जा रहा है। संवाद