फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत का एक हिस्सा बनेगा प्राकृतिक खेती की प्रयोगशाला

Wed, 18 Nov 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
किसान दिवस में अ​धिकारी व किसानगण। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसान अपनी कृषि योग्य भूमि के एक हिस्से में प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाकर नई पद्धति का प्रयोग करें। बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने किसानों से यह अपील की। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी मौजूदा कृषि गतिविधियों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को स्व जनगणना के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं अपनी गणना कराने को कहा। इस दौरान उन्हें स्व जनगणना से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने पराली जलाने की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल ऐसी घटनाओं में कमी आई है। इसे बरकरार रखते हुए पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रयास किया जाए। कहीं भी पराली जलाने की घटना सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए।
जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने गन्ना विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी कृषि बीज भंडारों पर रबी फसलों के बीज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें