बरवर। बरवर ए गन्ना सेंटर पर धर्मकांटे के वजन में 80 किलो का अंतर मिलने पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया और तौल बंद करा दी। सूचना पर पहुंचे जोनल इंचार्ज ने किसानों को समझाया और धर्मकांटे की जांच कराई। इसके बाद दोबारा तौल शुरू हुई।
विज्ञापन
किसानों के मुताबिक, गन्ने से लदे ट्रक और एक ट्रॉली के वजन में 80 किलो का अंतर मिला था। इसे घटतौली मानते हुए उन्होंने विरोध जताया। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी, अजबापुर के केन हेड प्रमोद कुमार ने बताया कि धर्मकांटे में तकनीकी गड़बड़ी थी। कांटा-बांट से तौल कराकर किसान को संतुष्ट किया गया है। अब तौल को लेकर कोई समस्या नहीं है।