फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कमजोर बच्चों को आगे न बैठाने पर शिक्षिका को जारी होगा नोटिस

Thu, 25 Sep 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई का आंकलन करतीं डीएम दुर्गा ​श​क्ति नागपाल। स्रोत : सूचना विभा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के चार परिषदीय विद्यालयों दुर्गापुर, बन्नी और कुसमौरी का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने पढ़ाई और मिड-डे मील का जायजा लिया। वहीं अन्य खामियां मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में 40 पंजीकृत बच्चों में सिर्फ 18 ही मौजूद मिले। डीएम ने अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिए। इस दौरान डीएम छात्र-छात्राओं से किताब पढ़वाई और टेबल सुनाने वाले बच्चों को टॉफी व चॉकलेट देकर उत्साहित किया।

संविलियन विद्यालय बन्नी में निरीक्षण के दौरान 272 में से महज 150 छात्र ही उपस्थित मिले। कमजोर बच्चों को आगे बैठाने के निर्देश का पालन न करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और सहायक अध्यापिका आराधना मिश्रा पर नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन



उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमौरी में बाथरूम की रनिंग वाटर सप्लाई ठप और पानी की टंकियां नदारद मिलीं। डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और परिसर में उगी घास कटवाने के निर्देश दिए। शिक्षक डायरी में 14, 15 और 16 सितम्बर का विवरण न मिलने पर समय से दर्ज करने की सख्त हिदायत दी।

डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान परिषदीय विद्यालयों के शौचालयों की कमियों को दूर कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। निरीक्षण में कई विद्यालयों के शौचालयों में जलापूर्ति बाधित, ताले बंद या गंदगी पाई गई। डीएम ने बीडीओ को हर 15 दिन पर स्वयं निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीडीओ फूलबेहड़ सुमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें