फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दो घंटे पानी के तेज बहाव में पेड़ पकड़ बैठा रहा अधेड़, पुलिस न कर सकी रेस्क्यू; गांववालों ने दिखाया दम

Mon, 08 Jul 2024 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सम्पूर्णानगर चीनी मिल मे काम करने वाला एक युवक रात करीब आठ बजे मिल मार्ग पर पानी के तेज बहाव में फंस गया। अधेड़ बहकर मार्ग के किनारे खेत में पहुंच गया। जहां उसने दोनों हाथ से एक पेड़ को पकड़ लिया और शोर मचाया।
विज्ञापन
गांव वालों ने अधेड़ को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। लगातार हो रही बारिश से शारदा, घाघरा और मोहाना नदियां उफान पर बह रही हैं। जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। संपूर्णानगर में मिल मार्ग पर पानी के तेज बहाव में फंसा अधेड़ दो घंटे तक पेड़ को पकड़े बैठा रहा। काफी मुश्किल से युवक का रेस्क्यू किया जा सका और उसकी जान बची। 

विज्ञापन

सम्पूर्णानगर चीनी मिल मे काम करने वाला एक युवक रात करीब आठ बजे मिल मार्ग पर पानी के तेज बहाव में फंस गया। अधेड़ बहकर मार्ग के किनारे खेत में पहुंच गया। जहां उसने दोनों हाथ से एक पेड़ को पकड़ लिया और शोर मचाया। शोर सुनकर जमा हुए लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। असलम, हरिओम आदि युवाओं ने कई बार प्रयास किया। 
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निराला तिवारी, संजय गुप्ता व अन्य दो पुलिसकर्मी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, लेकिन युवक को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। पानी का बहाव तेज होने की वजह से ट्रैक्टर आगे बढ़ नहीं पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी आदि के सहारे अधेड़ का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें