फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता की हदें पार: माही को बुखार... महिला तांत्रिक ने पहले पीटा, दोनों हथेलियां जलाईं; कई बार तख्त पर पटका

Mon, 08 Jul 2024 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में महिला तांत्रिक ने मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। उसने बच्ची को पहले पीटा, फिर उसकी दोनों हथेलियां जला दीं। कई बार मासूम को तख्त पर भी पटका। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। तंगी के चलते परिजन उपचार नहीं करा पाए। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
innocent child - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां अंधविश्वास मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। एक महिला तांत्रिक ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। मासूम पर तीन शैतानों का साया बताया और इलाज करने का दावा किया गया। आरोप है कि महिला तांत्रिक ने मासूम के साथ बर्बरता की। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


दरअसल, आर्थिक तंगी के चलते उपचार न मिल पाने के कारण रविवार को रमियाबेहड़ के गांव मिझरिया निवासी संदीप की बेटी माही (3) आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। महिला तांत्रिक की झाड़फूंक से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप था कि तांत्रिक ने माही के हाथ जलाए और कई बार तख्त पर पटका था।

परिजनों के अनुसार, माही को बुखार और झटके आने की शिकायत थी। मर्ज सही हो जाए इसको लेकर परिजनों ने इलाज भी कराया। माही के स्वास्थ्य में कोई फर्क नहीं पड़ा तो ग्रामीणों के कहने पर पिता संदीप उसे गांव के ही एक धर्मस्थल ले गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि यहां महिला तांत्रिक ने माही के सिर पर तीन शैतानों का साया बताकर तंत्रमंत्र से ठीक करने का दावा किया। उसने 1500 रुपये भी लिए थे। परिजनों के मुताबिक तांत्रिक महिला ने पहले माही को पीटा, सुलगते कंडे से उसकी दोनों हथेलियां जलाईं। फिर उसे कई बार तख्त पर पटका। प्रताड़ना से माही की हालत बिगड़ गई।
 

लखनऊ रेफर किया... जांच व दवा में ही पैसे खर्च होने पर बच्ची को घर ले आए परिजन
इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था मगर, आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से परिजन माही को घर ले आए। जानकारी पर रमियाबेहड़ के एसआई वीरेंद्र सिंह ने साथी पुलिसकर्मियों से चंदा एकत्र कर उसे उपचार के लिए लखनऊ भिजवाया। 

 
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही। पुलिसकर्मियों की ओर से मिली सहयोग राशि जांच और दवा में ही खर्च होने के बाद परिजन फिर बच्ची को घर ले आए। रविवार सुबह माही ने दुनिया को अलविदा कह दिया। माही की मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें