फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुओं का शिकार कर रहा एक शिकारी गिरफ्तार, तीन कछ़ुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी रेंज के वनकर्मियों ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के सुहेला गांव के पास तालाब में कछुओं का शिकार कर रहे एक शिकारी को गिरफ्तार किया। उसका चालान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भेजा गया है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सुहेला गांव के पास एक तालाब में एक शिकारी कछुए का शिकार कर रहा है। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर जगदीश वर्मा, राजेश कुमार, प्रज्वल मिश्रा, नरेंद्र वर्मा आदि वनकर्मियों ने शिकारी को धर दबोचा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जस्सा पुत्र प्यारेलाल कंजड निवासी अजान बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पकड़े गए तीन कछुए बरामद हुए। बताया कि शिकारी को रेंज कोठी लाकर उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/3 का अभियोग दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही कछुओं को मेडिकल परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें