फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 23 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मंजूरी शासन से मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इससे स्थायी भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढे़गी। कुल 10 ब्लॉकों में नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। सबसे अधिक गोला ब्लॉक को छह आंगनबाड़ी केंद्र मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 3,556 आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान में संचालित हैं। इसमें करीब 1100 आंगनबाड़ी केंद्र स्थायी भवन में हैं। शेष आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं। इसलिए सरकार का जोर है कि ज्यादा से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थायी भवन में शिफ्ट कराया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत लुधौरी, धर्मापुर, नौरंगाबाद, खमरिया में, बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मटेहिया, बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुहा, नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुनिया, रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत जम्हौरा, लखीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मऊदाउदपुर व बांसताली, ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हसनपुर कटौली में दो, चंद्रासाखुर्द, गोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट लंदनपुर में दो, ममरी में दो, परासन व मोहम्मदाबाद, पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलाकला व ढाका लालपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कराया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए स्थान चिन्हित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें