लखीमपुर खीरी। वाहन पर मनपसंद और आकर्षक पंजीकरण नंबर लगाने के शौकीनों के लिए परिवहन विभाग ने नई यूपी 31 सीवी सीरीज जारी की है। फैंसी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
कार के सबसे वीआईपी नंबरों का न्यूनतम मूल्य एक लाख रुपये है। एक नंबर के लिए अधिक दावेदार होने पर ऑनलाइन बोली लगेगी और सबसे अधिक कीमत चुकाने वाले को नंबर आवंटित किया जाएगा।
नई सीरीज में 0001 से 9999 तक नंबर हैं। इनमें 0001 से 0009, 0786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888 और 9999 सबसे महंगे वीआईपी नंबरों में शामिल हैं। इसके अलावा भी विभिन्न श्रेणियों के फैंसी नंबर उपलब्ध हैं। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नंबरों का आवंटन किया जाएगा।