फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया ईदगाह मार्ग पर बनेगा श्मशान

Sun, 01 Jun 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया के प्रमुख ईदगाह मार्ग पर श्मशान का निर्माण होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिकनी तलैया के पास श्मशान की भूमि ईदगाह मार्ग से लगी हुई वर्षों से पड़ी है, जो प्रपत्रों में श्मशान भूमि के नाम से जानी जाती है। इस भूमि पर एक समाधि भी है। नगर पालिका परिषद पलिया ने इस भूमि पर श्मशान घाट के निर्माण का टेंडर 21 अप्रैल, 2025 को निकाला था, जो किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया था। 28 मई को फिर से टेंडर जारी किया।
विज्ञापन

टेंडर में कहा गया है कि पलिया के मोहल्ला सुभाष नगर ईदगाह मार्ग पर सेलिब्रेशन मैरिज हॉल के सामने श्मशान घाट का निर्माण होना है, जिसकी लागत 39 लाख 65 हजार 295 रुपये है। 23 जून को टेंडर खोला जाएगा। यह निर्माण अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत किया जाना है। इसमें 24 जून को टेक्निकल बिड खोले जाने की सूचना है। इसी दिन क्वालीफाई होने पर फाइनेंसल ब्रिड खोली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें