बिजुआ। लखीमपुर-पलिया राजमार्ग पर भीरा थाना क्षेत्र में चारबाग गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चारबाग गांव निवासी रामनरेश गौतम का आठ वर्षीय पुत्र छोटू किसी काम से रोड क्रॉस करके दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन ने पीआरवी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी छोटू को बिजुआ अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पडरियातुला पुलिस सहायता केंद्र पर मौजूद एसआई दुर्गेश गंगवार ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद