फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक लाख रुपये में वीआईपी बनेगी कार

Wed, 17 Dec 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शौकीनों को अब अपनी कार पर वीआईपी नंबर सजाने के लिए एक लाख रुपये खर्च करने होंगे। परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए नई सिरीज (यूपी 31 सी क्यू) के 0001 से 9999 तक के नंबर जारी किए हैं, जिसमें काफी वीआईपी नंबर हैं।
विज्ञापन

इन नंबरों को पाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इनकी नीलामी यानी बोली लगेगी, जिसमें सबसे ज्यादा कीमत चुकाने वाले को ये नंबर आवंटित किए जाएंगे। कार के लिए न्यूनतम 15 हजार से एक लाख रुपये व बाइक का न्यूनतम तीन से 20 हजार रुपये में वीआईपी नंबर चुनने का विकल्प है। नई सिरीज के वीआईपी नंबरों को चार श्रेणी में रखा गया है, जिसमें अति आकर्षक, आकर्षक, अति महत्वपूर्ण व महत्वपूर्ण हैं। सबसे महंगे अति आकर्षक वाले नंबर हैं, जिनकी संख्या 19 है।
बाइक के नंबर के लिए 20 हजार रुपये और कार के लिए एक लाख रुपये न्यूनतम मूल्य है। बोली में इनकी कीमत कितनी भी बढ़ सकती है। वहीं, 46 आकर्षक वाले नंबर हैं। बाइक के नंबरों की कीमत 10 हजार व कार के नंबरों की कीमत 50 हजार रुपये तक है। अति महत्वपूर्ण के 96 नंबर हैं। बाइक के पांच, कार के नंबरों की कीमत 25 हजार है। महत्वपूर्ण के 187 नंबरों में बाइक के नंबरों की कीमत तीन हजार रुपये और कार के नंबरों की कीमत 15 हजार रुपये न्यूनतम हैं, जिनकी कीमत बोली में बढ़ सकती हैं। वीआईपी नंबरों की कीमत ऑनलाइन ही जमा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
ये हैं सबसे महंगे नंबर
-नई सिरीज में सबसे ज्यादा 19 वीआईपी नंबर हैं, जिसमें 0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009, 0786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 हैं।

द्वितीय श्रेणी के ये हैं वीआईपी नंबर
आकर्षक वाले नंबरों में 0010, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 1000, 1100, 2000, 2200, 3000, 3300, 4000, 4400, 5000, 5500, 6000, 6600, 7000, 7700, 8000, 8800, 9000, 9900 शामिल हैं। इसके अलावा अति महत्वपूर्ण व महत्वपूर्ण वाले नंबर भी हैं।

विभाग की ओर से नए सिरीज (यूपी 31 सी क्यू) जारी कर दी गई, जिसमें काफी फैंसी नंबर हैं। इनको लेने के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। नीलामी के आधार पर नंबर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

-शांति भूषण पांडेय, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें