फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन बनाने के लिए शिविर लगेगा

विज्ञापन
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से हाल-चाल लेते विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की समस्याओं को सुनने और देखने विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे। उन्होंने समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया। बुजुर्गों ने बेहतर इलाज व्यवस्था कराने और पेंशन दिलाने ने की मांग की।
विज्ञापन


रामसेवक, गंगाराम, रामदयाल, रेखा आदि का कहना था कि समय से आश्रम में खाना मिलता है। हर शुक्रवार को चिकित्सक उनकी बीमारियों का इलाज भी करते हैं। कुछ लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडे ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को शिविर लगाकर पेंशन दिलाने के निर्देश दिए। संचालक को बुजुर्गों की उचित देखभाल, समय पर खाना, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के अलावा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा।


उन्होंने हाजिरी रजिस्टर पर 143 नाम दर्ज होने और आश्रम में मात्र 90 लोगों की मौजूदगी पर नाराजगी जताई। इसके बाद सचिव ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां रह रहीं नौ पीड़ित बालिकाओं से उनके मुकदमों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें