फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहरों में कम छोड़ा जा रहा पानी, फसलें सूखने से किसान परेशान

विज्ञापन
रवहीपुल से अमृतागंज की तरफ 26 नंबर पुल की तरफ जाने वाली नहर में पर्याप्त पानी नहीं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नहरों में कम पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। यह समस्या आज से नहीं, बल्कि पिछले एक माह से है। नहरों में पानी कम होने से गन्ना, धान की पौध, सब्जियां, खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि फसलों की सिंचाई प्रभावित है। हालांकि विभाग का दावा है कि अब पानी पर्याप्त छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

जिल में दो मुख्य नहर खीरी और सीतापुर ब्रांच हैं, जिनसे कई शाखाएं अलग-अलग क्षेत्र से निकली हैं। जिले के काफी किसान नहरों के पानी से फसलों की सिंचाई करते हैं। पिछले एक माह से नहरों में पर्याप्त पानी न आने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। बताते हैं कि ऊपर से कम पानी छोड़ा जा रहा था, जिसके चलते दोनों नहरों में पानी छोड़े जाने का चार-चार दिन का रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसी वजह से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।
सीतापुर ब्रांच नहर मितौली होते हुए सीतापुर की ओर गई है। यह नहर सैकड़ों गांव को जोड़ती है, लेकिन पानी कुलाबों तक न पहुंचने से किसान परेशान हैं। इधर, नहरों में पर्याप्त पानी न होने से गन्ना, धान की पौध, सब्जियां, खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि फसलों की सिंचाई प्रभावित है।
विज्ञापन

हालांकि नहर विभाग के एसडीओ विशाल सोनकर ने बताया कि नहरों में पहले पानी कम छोड़ा जा रहा था, लेकिन अब फुल गेज में पानी छोड़ा गया है। सिंचाई की मांग अधिक है, इसकी वजह से कुछ जगह दिक्कत है। एक-दो दिन में समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।


निघासन क्षेत्र में सूखी पड़ीं नहरें, किसान बेहाल
निघासन। सुहेली नदी पर बने बैराज से निकलने वाली मुख्य नहर सूखी पड़ी है। इसके अलावा नहर से निकले झंडी, बरोठा और रकेहटी रजबहा में भी पानी नहीं है। दरेरी के पास सुहेली से निकली बड़ी नहर जंगल झाड़ियों से पट चुकी है और बंद होने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से यही स्थिति बनी है।
किसान मनोज पांडे, गोविंदर सिंह आदि ने बताया कि जब फसलों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब नहरें सूखी रहती हैं। जब पानी की जरूरत नहीं होती, तब अचानक पानी छोड़ दिया जाता है, जिससे फसलें डूब जाती हैं। ऐसे में किसान हर हाल में नुकसान झेल रहा है। इधर, जेई दिवाकर सिंह ने कहा कि सुहेली सहित अन्य नदियों में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है, जिस कारण नहरों में कम पानी ही रहता है। जैसे ही बारिश शुरू होगी, नदियों में जलस्तर बढ़ेगा और नहरों में पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। संवाद

रवहीपुल से अमृतागंज की तरफ 26 नंबर पुल की तरफ जाने वाली नहर में पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

रवहीपुल से अमृतागंज की तरफ 26 नंबर पुल की तरफ जाने वाली नहर में पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें