फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बारिश से बाढ़ जैसे हालात

Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
निचले इलाकों की बस्तियों में लोग परेशान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कई दिनों के बाद शुक्रवार के भोर से शुरू हुई बारिश दिन भर जारी रही। बारिश से निचले इलाकों में बसी कॉलोनियों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई सरकारी कार्यालयों में जलभराव से कामकाज प्रभावित रहा।
गुरुवार को दिन भर आसमान साफ रहने के बाद देर रात में बादल घिर आए और अलसुबह करीब चार बजे मूसलाधार बारिश हुई। सुबह कुछ देर के लिए पानी बंद होने से बच्चे आसानी से अपने स्कूल कॉलेज तो पहुंच गए। लेकिन स्कूल बंद होने पर उन्हें भीगते हुए वापस आना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे से दोबारा शुरू हुई बारिश दिन भर जारी रही। लोगों को अपने कार्यालय और काम पर जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बारिश के चलते कलक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, जिला अस्पताल, जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, सदर स्कूल आदि कार्यालयों के अलावा आवास विकास कॉलोनी जाने वाली सड़क, कचहरी रोड, नौरंगाबाद रोड समेत कई सड़कों पर जलभराव नजर आया। साथ ही निचले इलाके में बसे गंगोत्री नगर कॉलेनी, शिव कॉलोनी, गढ़ी रोड समेत कई रिहायशी इलाकों में भी जलभराव हो गया।
000
बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित
तेज हवाओं के साथ बारिश होने से दिन में कई बार बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। कई जगह पर बिजली लाइन पर पेड़ की डालें टूट कर गिरने से तार टूट गए तो कई जगह जंफर उड़ गए। बारिश के दौरान बिजली कर्मियों ने किसी तरह तार आदि जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल की। दिन में लोकल फाल्ट के कारण कई बार बिजली गायब होने से लोगों को परेशानी हुई।
000
19 जीएलए-बीकेजी 02
बांकेगंज के निकटवर्ती ग्राम कोठीपुर में तेज बारिश में ढही दीवार।
---------
बारिश से दीवार ढही, परिवार बचा
बांकेगंज। कस्बे में शुक्रवार सवेरे से हो रही मूसलाधार बारिश के निकटवर्ती ग्राम कोठीपुर में एक घर की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से किसी को चोट नहीं आई है। पास बैठे तीन लोग बाल-बाल बच गए।
कोठीपुर गांव निवासी राममूर्ति प्रजापति के घर की दीवार बारिश के पानी में गल कर भरभरा कर ढह गई। परिवारी जन दीवार के ऊपर रखे छप्पर के नीचे बैठे हुए थे। गनीमत यह रही कि उसके नीचे बैठे लोग दीवार गिरने के समय हुई तेज आवाज को सुन अपनी जान बचाकर सड़क पर भाग खड़े हुए। इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

00000
दीवार गिरने से चार जख्मी
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव गोकन में दीवार गिरने से पिता-पुत्र समेत चार लोग जख्मी हो गए। तीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ब्लाक क्षेत्र के गांव गोकन में राजेंद्र, दो पुत्रों नितेश (10), सुरजीत (12), भाई अशर्फी और एक अन्य व्यक्ति छप्पर के नीचे लेटे हुए थे, तभी गुरुवार रात दो बजे कच्ची दीवार गिर गई। इसमें चारों दब गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजेंद्र, सुरजीत, नितेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का आरोप है कि पास में रहने वाले दो लोगों ने दीवार के किनारे गड्ढा खोद रखा था, कई बार गड्ढे को पाटने के लिए कहा लेकिन उसकी पटाई नहीं की। इसके चलते दीवार गिर गई। तहसील के कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें