इंडो-नेपाल बार्डर से करीब 20 किमी अंदर हजारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम महंगापुर होते हुए कुछ मादक सामग्री आ रही है। हजारा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ अपने क्षेत्र के खीरी बार्डर पर स्थित ग्राम नहरौसा के निकट आकर एक गन्ने के खेत में बैठ गए। इसी बीच दो संदिग्ध लोगों के पहुंचने पर जब उन्होंने उनकी तलाशी ली तो उनके पास 12 किग्रा चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनाें ने अपना नाम कृष्ण अवतार भुर्जी निवासी ग्राम रामनगर थाना हजारा पीलीभीत और अकरम अंसारी निवासी वार्ड नं. 11 मेन बाजार संपूर्णानगर खीरी बताया। अभियुक्तों से अभी भी पूछताछ जारी है।