फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाने के बाद किशोरी से दुराचार

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल के लिए भेजा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ पांच लोगों ने दुराचार किया। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर किशोरी गुरुवार रात को अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरा वाकया बताया। आज सुबह होते ही किशोरी और उसका पिता मितौली थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे 12 वर्षीय किशोरी किसी काम से खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां घात लगाकर बैठे रामसनेही और उसके साथियों ने उसे बंधक बना लिया और खेत में ले गए, जहां किशोरी से दुराचार किया। देर शाम तक उसे गन्ने के खेत में बंधक बनाए रखा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर किशोरी वहां से भागने में कामयाब रही। किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। दूसरे दिन शुक्रवार को पीड़ित और उसके माता-पिता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी बीरमपुर गांव निवासी रामसनेही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
किशोरी को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मितौली। एक 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नन्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें