फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों में करना होगा गन्ने का भुगतान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य घोषित होने के अनुसार ही मिलें करेंगी भुगतान
विज्ञापन

सभी मिलों के इसी महीने में शुरू होने के आसार
लखीमपुर खीरी। जिले की नौ चीनी मिलों में एक कुंभी मिल ने गन्ना पेराई शुरू कर दी है। जबकि अन्य मिलों के इसी महीने में चालू होने के आसार हैं। शासन ने गन्ना खरीद व भुगतान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गन्ना किसानों से खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान दो सप्ताह के भीतर मिलों को अनिवार्य रूप से करना होगा। समय सीमा में भुगतान न करने की दशा में मिलों को दंड स्वरूप ब्याज अदा करना पड़ सकता है।
जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव के मुताबिक बजाज ग्रुप की गोला, पलिया व खंभारखेड़ा मिलें 21 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करेंगी। डीएससीएल ग्रुप की अजवापुर मिल भी 21 नवंबर से शुरू होगी। बिरला ग्रुप की ऐरा चीनी मिल 22 नवंबर से चालू हो रही है। सहकारी क्षेत्र की बेलरायां व संपूर्णानगर और गुलरिया चीनी मिल 26 नवंबर से चालू हो जाएंगी। सभी से एग्रीमेंट कराया जा रहा है। 19 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने वाली कुंभी चीनी मिल ने नए गन्ना मूल्य घोषित न होने की दशा में पुराने मूल्य पर भुगतान किसानों को देने की घोषणा की थी। इस मामले में जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि पुराने गन्ना मूल्य के अनुसार किसानों को भुगतान नहीं किया जा सकता है। नए रेट इसी माह घोषित हो जाएंगे, लिहाजा उसी के अनुसार ही गन्ना मूल्य भुगतान मिलों को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
दीनापुर में नया क्रय केंद्र खोलने पर सुनवाई 22 को
निघासन क्षेत्र के गांव दीनापुर के गन्ना किसानों ने गांव में ही क्रय केंद्र खोलने की मांग की थी। इस मामले में संयुक्त गन्ना आयुक्त लखनऊ ने 22 नवंबर को सुनवाई के लिए आख्या समेत जिला गन्ना अधिकारी व संबंधित सहकारी गन्ना सचिव को बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें