फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मंदिर में हुए भक्तिमयी कार्यक्रम

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर खीरी। मित्रमंडल पलिया के सौजन्य से कस्बे के बालाजी मंदिर में भजन, पूजन, भंडारे आदि के भक्ति मयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां रात भर भक्तों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी का गुणगान किया।
विज्ञापन

मित्र मंडल पलिया के सौजन्य से यहां बालाजी हनुमान मंदिर में भक्तिमयी कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर भक्तों ने पूरे मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया। मंदिर में भव्य झांकियां सजाई र्गइं। रात में भजनों का कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भजनों पर श्रोता रात भर झूमते रहे। यहां सात बसों से पलिया से श्रद्धालु आए और क्षेत्र के हजारों लोगों ने इस भक्तिमयी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त की। दिन भर भंडारा चलता रहा। कार्यक्रम में राजू, पवन कुमार, हरिओम सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया। मित्रमंडल पलिया के सौजन्य से यह कार्यक्रम तीसरी बार बालाजी मंदिर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें