फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीर को प्रदेश में प्रथम स्थान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ओपन साइंस प्रतियोगिता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय नव प्रवर्तन संस्थान के तत्वावधान में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय ओपन साइंस प्रातियागिता में शहर के सिटी मांटेसरी स्कूल के छात्र मुनीर खां को प्रदेश में प्रथम और देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ओपन साइंस प्रतियोगिता कई केंद्रों पर हुई। जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केंद्र पर हुई प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र मुनीर खान ने कैल्शियम ऑक्साइड उर्जा का नया स्रोत नामक रसायनिक मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। इसमें मुनीर को उत्तर प्रदेश में प्रथम तथा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सिटी मांटेसरी स्कूल केसंचालक विशाल सेठ ने बताया कि इस योजना के तहत देश भर से विज्ञान के नए-नए विचारों पर आधारित लिखित एवं प्रायोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। जिसमें टेक्नालोजी पर आधारित शोध एवं ऐसे विचारों के वाहक विद्यार्थियों को किशोर वैज्ञानिक योजना के अंतर्गत प्रोत्साहित किया जाता है। मुनीर ने इस प्रतियोगिता में कैल्शियम ऑक्साइड की जल से अभिक्रिया कराकर उससे निकली हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैसों को एक पात्र में एकत्र कर उसे जलाकर भविष्य में उर्जा के नए स्रोत के रूप में प्रयोग करने के विचार पर बल दिया। इस प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए छात्र मुनीर खान को एक नया प्रोजेक्ट बनाकर इग्नाइट के कार्यालय अहमदाबाद भेजना होगा। उसमें चयनित होने पर यदि मुनीर खान भविष्य में इंजीनियरिंग करते हैं तो सरकार की ओर से उनका पूरा शुल्क दिया जाएगा। मुनीर खान के इस प्रयोग एवं विचार की सभी ने सराहना की है। विद्यालय के प्रबंधक प्रेम शंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ व प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने उन्हें बधाई दी है। मुनीर खां भविष्य में इंजीनियर बनकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें