फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से सराबोर हुआ शहर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम अखंड ज्योति का पाठ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर में दिनभर चले श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ से पूरा वातावरण भक्ति से सराबोर हो उठा। सरस्वती पैलेस में बनाए गए भव्य पंडाल और भव्य खाटू श्याम मंच से जब श्याम अखंड पाठ शुरू हुआ तो शांति और भक्ति की गंगा बह चली।
श्याम प्रेमी भक्त मंडल की ओर से आयोजित श्याम ज्योति अखंड पाठ के लिए सरस्वती पैलेस में भव्य पंडाल सजाया गया था। कोलकाता से मंगाए फूलों से आकर्षक मंच सज्जा की गई थी। कोलकाता के ही संदीप सुल्तानिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से श्याम अखंड ज्योति का पाठ शुरू किया। यह पाठ सुबह नौ बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शिव अराधना, स्वागत बारात, भीम विवाह, कन्यादान, श्याम जन्मोत्सव, बधाई गीत, शीश का दान, श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन आदि की सजीव झांकियां पेश की गईं। पाठ करने वाली सभी महिलाएं एक ही तरह के लाल और पीले रंग के वस्त्र पहने हुए थीं। सामूहिक पाठ का दृश्य देखते ही बनता था।
विज्ञापन

जिले में श्रीश्याम अखण्ड ज्योति का सामूहिक पाठ पहली बार किया गया। यह कार्यक्रम शहर में भक्ति का प्रवाह करने के साथ अपनी भव्यता से एक अमिट छाप छोड़ गया। श्री खाटू श्याम अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर विमल अग्रवाल, संजय बंसल, अरुण अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अजय अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें