फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक और बच्ची की मौत

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में अभी तक बुखार और अन्य बीमारियों का प्रकोप कम नहीं हुआ है। शनिवार को उपचार के दौरान एक और बालिका की मौत हो गई है। बुखार से ही पीड़ित दो और बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

शनिवार को नीमगांव क्षेत्र के ग्राम थरिया निवासी सर्वेश की चार वर्षीय पुत्री छोटी की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा जिला सीतापुर के इमिलिया क्षेत्र के गांव उल्लूपुर निवासी बहोरी लाल का नौ वर्षीय पुत्र दाताराम तथा फूल बेहड़ क्षेत्र के ग्राम मैनहा निवासी छविनाथ की 11 वर्ष की पुत्री को बुखार से पीड़ित होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में अभी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित नौ बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें