फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस लाइन आवास भवन का 95 प्रतिशत काम पूरा, जल्द होगा हैंडओवर

Thu, 22 Oct 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में तैयार पुलिस आवास। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जा रहे बहुमंजिला आवासीय भवनों का निर्माण कार्य करीब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब भवनों में रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है, बिजली के उपकरण लगाने का काम चल रहा है। करीब दो महीने के भीतर यह काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद भवनों को पुलिस विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की आवासीय समस्या दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के निर्माण खंड-एक की ओर से पुलिस लाइन परिसर में दो बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 19.5 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत कुल 96 आवास बनाए जाने हैं। दोनों इमारतों में 48-48 आवास तैयार किए जा रहे हैं।

निर्माण कार्य की समयसीमा पहले फरवरी 2023 निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर जून 2024 कर दिया गया, लेकिन तय समय में काम पूरा नहीं हो सका। अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बचे कार्यों को पूरा करने के लिए करीब दो महीने का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन


आवासीय भवनों के तैयार होने और हैंडओवर के बाद पुलिसकर्मियों को रहने के लिए आवास उपलब्ध हो सकेंगे। इससे किराये के मकानों में रह रहे पुलिसकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है। एएसपी पश्चिमी अमित राय ने बताया कि आवासों का काम तेजी के साथ चल रहा है। अब थोड़ा बचा है वह भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुलिस कर्मियों को भवन एलाॅट किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें