फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन खीरी से दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में खीरी संसदीय क्षेत्र के लिए शुक्रवार को महागठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा और भाकपा प्रत्याशी विपनेश कुमार शुक्ला ने नामांकन कराया। इसके साथ ही अब इस सीट पर छह प्रत्याशी हो गए हैं। वहीं निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए चौथे दिन पहला पर्चा श्रेष्ठतम राष्ट्र पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भरा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आरओ शैलेंद्र कुमार सिंह और एआरओ अखिलेश यादव के समक्ष सपा प्रत्याशी पूर्वी वर्मा ने एक सेट नामांकन दाखिल किया। भाकपा प्रत्याशी विपनेश कुमार शुक्ला ने भी एक सेट में नामांकनपत्र जमा किया। खीरी से प्रमुख दलों के तीनों प्रत्याशियों ने नामांकन करा दिया है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी आठ अप्रैल को दूसरा सेट नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं विधानसभा निघासन उपचुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन पहला नामांकन दाखिल हुआ, जो श्रेष्ठतम राष्ट्र पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कराया है। इसके अलावा पूर्व सांसद दाउद अहमद, जीएस सिंह और राजकिशोर मौर्या ने नामांकन पत्र लिए हैं, जिससे निघासन उपचुनाव को लेकर नए समीकरण बनते दिखाई देने लगे हैं। खासकर प्रत्याशियों को मैदान में उतारना सभी दलों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है, क्योंकि अभी तक कांग्रेस ने अटल शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। उनका विरोध किया जा रहा है। वहीं भाजपा और महागठबंधन ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है, जबकि नामांकन के चार दिन शेष हैं।

पूर्वी वर्मा के पास है 15.79 लाख की संपति
सपा प्रत्याशी पूर्वी वर्मा के घोषणा पत्र के मुताबिक उनके पास 50 हजार रुपये हैं। इसके अलावा 15.79 लाख की सकल संपत्ति है। शैैक्षिक योग्यता के तौर पर एमबीबीएस, एमपीएच की डिग्री है और जेएनयू की रिसर्च स्कॉलर भी हैं।
विज्ञापन


विपनेश के पास 20 हजार रुपये
भाकपा प्रत्याशी विपनेश कुमार के पास 20 हजार रुपये है और 9.70 लाख की कुल संपत्ति है। विपनेश के पास विधि स्नातक की शैक्षिक योग्यता है।

विधानसभा प्रत्याशी के पास दो करोड़ की पैतृक संपत्ति
निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन कराने वाले श्रेष्ठतम राष्ट्र पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के पास आठ हजार रुपये हैं। इसके अलावा पति-पत्नी के पास करीब 16 लाख की कुल संपत्ति है और दो करोड़ की पैतृक संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें