02एलकेएच452
राजमहल में टीवी सीरियल की शूटिंग
सिंगाही-खीरी। कस्बे के राजमहल में टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू हुई है। कलाकारों ने राजमहल के कई कमरों को चुनते हुए शूटिंग शुरू की है। इस संबंध में डायरेक्टर श्याम शर्मा ने बताया कि सिंगाही का राजमहल टीवी सीरियल के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।
कस्बे के राजमहल में आखिरी प्रजा नामक टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू की गई चालू हुई है। वीनस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले सीरियल के बारे में श्याम शर्मा ने बताया कि इस सीरियल वर्तमान से लेकर भूतकाल की बातों का बखान बखूबी किया गया है। इसकी पटकथा राजशाही से लेकर राजनीति के दौर को दर्शाते हुए लिखी गई है। राजशाही के दौरान किस तरह से राजा प्रजा का शोषण करते थे। राजशाही के बाद लोकतंत्र आने पर राजनेता किस तरह जनता को गुमराह करते हैं। सीरियल में राजा के रोल में योगेश योगा, रानी के रोल में श्रेया अवस्थी, राजकुमार के रोल में पुनीत शुक्ल, कुल गुरू के रोल में अमित सिन्हा, और ज्ञान गुरू का रोल कपिल तिलहरी कर रहे हैं। यह राजमहल में करीब एक सप्ताह तक चलेगी। सीरियल बनने के बाद इसका प्रसारण अंचल चैनल पर होगा।