फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल का शिकार करने वाले छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चीतल का शिकार करने वाले छह गिरफ्तार
मृत चीतल भी हुआ बरामद
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के टीकापुर नगरपालिका के तहत सीता गांव में एक चीतल का शिकार करने में छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिन्हें बाद में मृत चीतल के साथ लमकी वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी वीर बहादुर बुढामगर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीकापुर नगरपालिका के तहत सीता गांव में स्थित गोरख सिंह मुर्गा फार्म पर पुलिस ने छापा मारा। यहां पुलिस को शिकार किया गया मरा हुआ चीतल बरामद हुआ। इसके साथ ही खुकुरी चाकू इत्यादि भी पुलिस ने बरामद किया। चीतल के शिकार में पुलिस ने गोरख बहादुर सिंह, भक्त बहादुर थापा, रन बहादुर थापा, पदम बिक, छत्र बहादुर शाही तथा बाजू चैधरी को पकड़ा है। जिन्हें बाद में लमकी वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। लमकी वन कार्यालय से सभी आरोपियों को धनगढ़ी जिला वन कार्यालय लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें