फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट पाने के लिए भाजपा और सपा में उथल पुथल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
नगर पालिकाध्यक्ष पद का टिकट पाने के लिए भाजपा और सपा में उथलपुथल मची है। प्रमुख सियासी दलों से अभी तक 22 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सबसे ज्यादा खींचतान भाजपा और सपा में है। भाजपा से 14 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस से कुल आठ ही दावेदार सामने आए हैं।
प्रमुख सियासी दल भाजपा से 14, सपा से पांच, बसपा से दो और कांग्रेस से एक ही दावेदार चुनाव मैदान में है। सभी दावेदारों ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से टिकट के लिए आवेदन किया है। कांग्रेस, बसपा को छोड़कर भाजपा और सपा ने आवेदन को लेकर मंथन करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


निगरानी में हैं दावेदार
बसपा जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी का कहना है कि अन्य पार्टियों के दावेदारों की निगरानी की जा रही है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस ने 26 तक मांगे आवेदन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय पर 26 को बैठक होगी। उसी दिन दावेदारों पर विचार करके उनकी सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व द्वारा ही प्रत्याशी फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं भाजपा के दावेदार
डॉ. ईरा श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, किरन अग्रवाल, नीरू पुरी, सुधा शर्मा, रश्मि गुप्ता, रामेश्वरी दीक्षित, आशा रस्तोगी, सुमन शुक्ला, सुमन सुनील सिंह, मंजू गुप्ता, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, निरूपमा बाजपेई, सुमन मिश्रा।

ये हैं सपा के दावेदार
डॉ. उमा कटियार, तृप्ति अवस्थी, पारुल गुप्ता, शहनाज जुबैरी, निशा खान।

ये हैं बसपा के दावेदार
रमा मोहन बाजपेई पत्नी मोहन बाजपेई, लता बाजपेई पुत्रवधू ज्ञान बाजपेई।

कांग्रेस की दावेदार
मुन्नी देवी रस्तोगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें