फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी के बीच आज से दो मई तक सात घंटा बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्यों के चलते बिजली निगम ने एक बार फिर भीषण गर्मी के बीच सात दिन सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। यह कटौती रोस्टर 26 अप्रैल से दो मई तक के लिए जारी किया गया है। रोस्टर वाले मोहल्लों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आज कृष्णा टॉकीज, बहादुरनगर, आरआर स्टील से शुक्ला चक्की, मूसाराम शोरूम से अंदेशनगर, राजगढ़, 28 को पंचपीर, खपरैल बाजार, रानीगंज, चंद्रशेखर कॉलेज से सरवती इंटर कॉलेज, बेहजम रोड से शिवकॉलोनी, महेवागंज से ज्ञानपुर, सुन्दरपुरम, 29 अप्रैल को पंजाबी कॉलोनी, कोतवाली सदर, चंद्ररानी हॉस्पिटल से रामापुर, मूसाराम शोरूम से अंदेशनगर, हाथीपुर में बिजली कटौती होगी।
इसी तरह 30 अप्रैल को राजगढ़, खपरैल बाजार, बहादुरनगर, आरआर स्टील से शुक्ला चक्की, बेहजम रोड से शिव कॉलोनी, महेवागंज से ज्ञानपुर, एक मई को हाथीपुर, पंचपीर, मेहता अस्पताल से निजामपुर, मूसाराम शोरूम से अंदेशनगर और दो मई को सुंदरपुरम, विशाल मेगा मार्ट के पीछे, बहादुरनगर, आरआर स्टील से शुक्ला चक्की, महेवागंज से ज्ञानपुर, कोतवाली सदर की सप्लाई सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता कटौती से पहले पानी सहित अन्य व्यवस्था कर लें, ताकि दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें