लखीमपुर खीरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए मतदान कार्मिकों का पोस्टल बैलेट के जरिये बृहस्पतिवार से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 617 कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोस्टल बैलट से मतदान की प्रक्रिया 18 फरवरी तक चलेगी।
धर्म सभा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही उनके द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान कार्मिकों द्वारा डाले जाने वाले मतों के लिए लगाए जाने वाले कार्मिकों को एक दिन पहले ही प्रशिक्षित किया गया था। प्रभारी अधिकारी (पोस्टल बैलट) जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि पहले दिन पलिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 61, निघासन के लिए 33, गोला के लिए 105, श्रीनगर के लिए 65, धौरहरा के लिए 46, लखीमपुर के लिए 167, कस्ता के लिए 84, मोहम्मदी के लिए 54 कार्मिकों ने वोट डाले हैं।