फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी के पेपर में 517 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में शनिवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा हुई। पहली पाली का पेपर दस और दूसरी पाली का पेपर छह परीक्षा केंद्रों पर हुआ। पहली पाली में 300 और दूसरी पाली में 217 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 3091 अभ्यर्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

शहर के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को टीजीटी का पेपर हुआ। हर परीक्षा केंद्र पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। उधर, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी हर परीक्षा केंद्र पर नजर बनाए रहे। पहली पाली की दस केंद्रों पर हुई परीक्षा में 3557 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 300 अनुपस्थित रहे, जबकि छह केंद्रों पर हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 2056 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 217 अनुपस्थित रहे।
पहले दिन की टीजीटी की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। पहली पॉली में 300 और दूसरी में 217 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होनी है। इसमें 3091 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें