फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में भी हो सकेगा सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ हुआ। सीटी स्कैन केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक ने किया। मरीजों को अस्पताल में इसकी सुविधा मुफ्त मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाई गई है। उन्होंने बताया कि इसे लगवाने के लिए पहला लेटर जिले के सभी विधायक और सांसद की ओर से शासन को लिखा गया था, ताकि गरीबों को सीटी स्कैन के लिए मोटी रकम न खर्च करनी पड़ी। सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने कहा कि जिला अस्पताल में इसकी अत्यंत आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अरूण कुमार गौतम ने कहा है एक्सीडेंटल हेड इंजरी, चेस्ट इंजरी सहित एईएस व जेई के गंभीर बच्चों का सीटी स्कैन कराने की जरूरत पड़ती थी, ऐसे में मशीन न होने के कारण मरीजों को रेफर करना मजूबरी बन जाता था। उन्होंने डॉक्टरों से जरूरत मंदों को ही सीटी स्कैन लिखने की सलाह दी। सीएमएस ने इस मौके पर मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल के लिए बजट बढ़वाने के लिए विधायक को पत्र सौंपा।
कार्यक्रम का संचालन महंत सिंह ने किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वीबी राम, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. आरसी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डेढ़ करोड की लागत से लगी मशीन
लाइफ केयर लिमिटेड के सीए अमल वर्मा ने बताया कि मशीन लगाने पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें 1.25 करोड़ मशीन की कीमत है और इसके रखरखाव, सज्जा आदि पर 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

यह है स्टाफ
रेडियोग्राफर सीटी स्कैन दीपांशु त्रिपाठी और हरेराम शर्मा, स्टाफ नर्स पूर्ति पटल व रीमा पाल, हाउस कीपर रीतेश कश्यप एवं चौकीदार सुनील कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें