फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास वर्ष से अधिक आयु के कर्मियों की छटनी से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला शाखा खीरी की बैठक संतोष कुमार की शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ में कार्यरत एएनएम जलदेवी, पुष्पा देवी, शशि अवस्थी और उमा बाजपेयी का 21 जुलाई और 29 जुलाई 2017 का एक एक दिन का वेतन बाधित कर बिल बनाए जाने पर सदस्यों ने रोष जताया।
विज्ञापन

संबंधित कर्मचारियों ने बैठक में बताया कि बिना कोई स्पष्टीकरण मांगे मनमाने तरीके से वेतन बाधित करने की कार्रवाई की गई है। इस पर वक्ताओं ने इसकी निंदा की और बाधित वेतन तत्काल निर्गत करने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघव राम तिवारी ने 50 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों की छटनी किए जाने संबधी शासनादेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शासनादेश काफी पुराना है लेकिन किसी भी सरकार की इस पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं हुई। अब इसे क्रियान्वित किए जाने की कोशिश हो रही है। इससे कर्मचारियों ने रोष जताया है। इससे अधिकारियों को मनमाने तरीके से विद्वेष का लाभ उठाने का अवसर मिल रहा है। बैठक को परिषद के सरंक्षक केके अवस्थी ने भी संबोधित किया। बैठक में राम हृदय वर्मा, रवि वर्मा, देशराज सिंह, कमलेश चौहान, उपेंद्र कौर, रामवती, गुड्डी शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन सोबरन लाल बाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें