फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तमंचे की बट मारकार सर्राफा व्यापारी से 50 हजार नकदी और सोने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर बाइक से घर जा सर्राफा व्यापारी से एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर 50 हजार की नकदी समेत 20 ग्राम सोना लूट लिया। लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बुधवार शाम सात बजे घटना हुई बताई जा रही। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


लखीमपुर के मोतीपुर मोहल्ला निवासी नवल किशोर सोनी की फरधान के कस्बा कैमहरा में सोने चांदी की दुकान है। वह बुधवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंदकर अपनी बाइक से रोज की तरह लखीमपुर जा रहे थे। ओदरहना गांव के आगे गन्ना सेंटर के पास जैसे पहुंचे, पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने पहले गाड़ी रोकने को कहा, लेकिन वह गाड़ी नहीं रोक तो एक ने तमंचे की बट सिर पर मार दी।
इससे वह बुरी तरह घायल होने के बाद रुक गए। तीनों बाइक सवार में से दो ने बाइक से उतरकर नवलकिशोर सोनी से 50 हजार नकदी व 20 ग्राम सोने से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। पीड़ित नवल किशोर ने मौके से डायल 112 पुलिस को फोन किया, लेकिन नंबर लगातार बिजी होने की वजह से पुलिस से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना फरधान पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इधर उधर छान बीन क़ी, लेकिन लुटेरों का कोई भी सुराग नहीं मिला।कार्यवाहक निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया सूचना मिली है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा तहरीर मिलते ही मिलते हैं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें