फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेधा सम्मान समारोह में 45 मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेधा सम्मान कार्यक्रम में मंच पर मौजूद प्रतिभागी व सम्मानित किए गए मेधावी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सामाजिक संस्था जीवनदीप फाउंडेशन की ओर से एक होटल में मेधा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले व आस-पास के क्षेत्रों के करीब 45 मेधावी युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया जिनका चयन यूपीएससी, यूपीपीएससी, पीसीएस-जे, नीट सहित अन्य शासकीय सेवाओं में हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक उस्मान खान ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित कर समाज में शिक्षा, परिश्रम और अनुशासन के प्रति सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जीवनदीप फाउंडेशन लगातार शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान हार्वर्ड विश्वविद्यालय में शोध कर रहे वैज्ञानिक मुनीर खान व हिमांचल प्रदेश में तैनात आईपीएस इल्मा अफ़रोज ने ऑनलाइन जुड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। समारोह में सहायक कलेक्टर आईएएस फरहीन जाहिद, आईएसएस आयशा ज़ुहीन निज़ाम, ऑल इंडिया टॉपर मो. शाकिब, आईएएस प्रशिक्षु मनीषा धारवे, पीसीएस-जे अनिया खिजरा अशरफ सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जज मो. अशरफ, पूर्व मंत्री ज़फर अली नकवी, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, एएसपी पवन गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें