फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: नहीं चल पा रहा सीआरएस शाफ्टवेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग: नहीं चल पा रहा सीआरएस सॉफ्टवेयर
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी में स्टाफ की कमी और सर्वर डाउन रहने का है रोना
अनिल मिश्र
बांकेगंज। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और लापरवाही के चलते जन्म मृत्यु के पंजीकरण के लिए बना सीआरएस सॉफ्टवेयर नहीं चल पा रहा है और न ही नवजात बच्चों के ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी हो पा रहे हैं। यह सॉफ्टवेयर केंद्र सरकार के जनगणना विभाग ने 2015 में डेवलप किया था। सॉफ्टवेयर के शुरू होने से अब तक बांकेगंज सीएचसी में सिर्फ 16 जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक स्टाफ न होने और नेटवर्क गायब रहने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
वर्ष 2015 में भारत सरकार के जनगणना विभाग के जारी आदेश के तहत सभी जन्म और मृत्यु का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया। यह प्रमाणपत्र सीआएस के जरिए ऑनलाइन जारी होने हैं। इसके लिए बाकायदा पंजीयन अधिकारी भी नामित किए गए हैं। प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन जारी होने हैं। संस्थागत प्रसव के मामले में जन्म प्रमाण पत्र संबधित अस्पताल से जारी होने चाहिए। अन्य मामलों में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम विकास अधिकारी और नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका/ नगर पंचायत मेें तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों को पंजीकरण अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

बांकेगंज सीएचसी में जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए कंप्यूटर में सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल का सॉफ्टवेयर भी लोड है। इसके बावजूद प्रमाण-पत्र जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है। प्रसूताओं और परिवारीजनों के बहुत दबाव बनाने पर तीन साल में केवल 16 ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा पांच बच्चों के मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र भी जारी किए गए हैं।
----------
इससे पहले एएनएम जारी करतीं थी जन्म प्रमाणपत्र
वर्ष 2015 के पहले तक एएनएम को संस्थागत और गैर संस्थागत प्रसव से पैदा हुए बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार था, लेकिन 2015 के बाद यह अधिकार उनसे छीन लिया गया। अब प्रभारी चिकित्सा अधिकारी में निहित कर दिया गया है। अधीक्षक केवल उन्हीं बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र जारी करते हैं जिनका जन्म संस्थागत प्रसव से हुआ है।
विज्ञापन

-----------------
बांकेगंज सीएचसी में संस्थागत प्रसव और जारी प्रमाण-पत्रों की स्थित..
वर्ष..... संस्थागत प्रसव जारी ऑनलाइन प्रमाणपत्र मैनुअल
2015- 16 929 0
2016-17- 1330 0 0
2017-18 1141 0 0
2018-19 287 ( 31 जुलाई तक) 16 5
कुल 3687 16 0
वर्जन-
स्टाफ की कमी और नेटवर्क की समस्या होने के कारण ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में दिक्कतें आ रही हैं। इस साल 16 ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। शेष पेंडिंग पड़े प्रमाण-पत्र जल्दी ही जारी होंगे।
- डॉ कुलदीप कुमार आदिम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,बांकेगंज,सीएचसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें