फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वे प्रदर्शन के दौरान किसानों के होंगे हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्ना सर्वे प्रदर्शन के दौरान किसानों के होंगे हस्ताक्षर

30 सितंबर तक बन सकेेंगे नए सदस्य
लखीमपुर खीरी। गन्ना सर्वे पूरा होने के बाद गांवों में सर्वे सूची का प्रदर्शन कराया जा रहा है, जिसमें प्रोफार्मा पर किसानों के अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर कराए जाएंगे। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि सर्वे सूची के प्रदर्शन के दौरान किसान अपनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करा सकते हैं। इसके लिए समिति कर्मचारियों को प्रोफार्मा जारी किया गया है, जिस पर किसानों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके अलावा 30 सितंबर 2018 तक गन्ना समिति के नए सदस्य बनाए जाएंगे। उपज बढ़ोत्तरी के लिए 15 सितंबर 2018 तक संबंधित गन्ना विकास समिति में आवेदन जमा होंगे। जबकि गन्ना प्रतियोगिता के लिए 15 सितंबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें