फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में 4.13 लाख का गबन पकड़ा

Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
TOILET
विज्ञापन
शिकायत पर एसडीएम गोला की जांच में खुलासा
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व प्रधान और डीपीआरओ ने वीडीओ को जारी किया नोटिस
गबन की गई धनराशि ग्राम निधि खाते में जमा कराने के आदेश
बिजुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत पिपरिया भूड़ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए शौचालय निर्माण में अनियमितताएं पाई गई हैं। शिकायत पर एसडीएम गोला से जांच कराई गई, जिसमें चार लाख 13 हजार 210 रुपये का गबन पाया गया है। इस गबन के लिए पूर्व ग्राम प्रधान जसवंत सिंह और तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नवल किशोर वर्मा (मौजूदा तैनाती ईसानगर ब्लाक) को संयुक्त रूप से दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन

डीएम आकाशदीप ने पूर्व प्रधान नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर गबन की गई, धनराशि में से आधी दो लाख छह हजार 605 रुपये ग्राम निधि के खाते में जमा कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने इसकी जमा रसीद की प्रति सहित स्पष्टीकरण भी मांगा है। नियम समयावधि में धनराशि जमा न कराने और स्पष्टीकरण न देने पर पूर्व प्रधान के खिलाफ गबन की धनराशि वसूली के लिए भू राजस्व की भांति कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने गबन के मामले में दोषी तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नवल किशोर वर्मा को नोटिस जारी कर दो लाख छह हजार 605 रुपये ग्राम निधि के बैंक खाते में जमा कराने का आदेश दिया है। निर्धारित समयावधि में गबन की धनराशि जमा न करने पर भू राजस्व की भांति वसूली करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


ऐसे किया गया गबन
शौचालयों की स्थिति      संख्या       लागत
नहीं बने शौचालय         दो          24000
जर्जर और ध्वस्त          10         120000
एक गड्ढा बनाया           90         146610
पाईप-टोटी विहीन        299          29900
पानी की टंकी नहीं         90          92700
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें