फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने किसानों की उजाड़ी सात एकड़ फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 31एलकेएच404
विज्ञापन


दुधवा के हाथियों ने उजाड़ी सात एकड़ फसल
जमकर मचाया उत्पात, परियोजना अधिकारी ने बताया कि जल्द मिलेगा किसानों को मुआवजा

मझगईं। दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर आए करीब पांच दर्जन हाथियों ने किसानों के खेतों में जमकर खूब उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कई एकड़ गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे पार्क कर्मियों ने हाथी बचाव दल के साथ कड़ी मशक्कत कर हाथियों को खेतों से जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा निवासी अरविंद तिवारी, आसराम, गीतादेवी, सेवकराम, लल्ली देवी, रामबहादुर, अशर्फी, बटेसुर, जगतराम आदि किसानों के खेतों में बीती रात करीब नौ बजे दुधवा के जंगल से निकलकर आए करीब 65 हाथियों ने पुरैना तालाब के पास गन्ने की फसलों को तहस नहस कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु डीएफओ आधार गुप्ता, दरोगा प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश यादव, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव ने हाथी बचाव दल के साथ पटाखे आदि फोड़कर हांका लगाकर करीब तीन घंटे के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों के उत्पात में किसानों की करीब सात एकड़ गन्ने की फसल बरबाद हो गई। परियोजना अधिकारी ने बताया कि सुबह भी मौका मुआयना किया था जल्द ही किसानों को इसका मुआवजा दिया जाएगा। उधर किसानों ने पार्क कर्मियों से हाथियों के कहर से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें