फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना फिटनेस व परमिट के दौड़ रहे 31 वाहन सीज

Wed, 23 Jul 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के ​​खिलाफ कार्रवाई करते हुए एआरटीओ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग के अफसरों ने बुधवार को ढखेरवा, निघासन, सिंगाही आदि मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। बिना फिटनेस व बिना परमिट दौड़ रहे 31 वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बस यूनियन पदाधिकारियों व ऑपरेटरों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ शांतिभूषण से शिकायत की थी। कहा कि डग्गामार वाहनों की वजह से काफी नुकसान होता है। विरोध करने पर चालक मारपीट पर उतारू हो जाते है। एआरटीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया। ढखेरवा में 13, निघासन में 13 और सिंगाही में पांच वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

इसमें कोई अनफिट वाहन था तो किसी का परमिट नहीं था। एआरटीओ ने बताया कि अब समय-समय पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें